लुक छिप दाव लड़ंत |
इण धरती पर आवतां,
इन्दर डरपै अन्त ||२६२||
यहाँ (राजस्थान में) बादल लुकते छिपते ही कभी कभार बरसते है | मानों यहाँ आते हुए इंद्र को भी डर लग रहा है |
नाड़ी तातो नीर |
बादल बासी रात रा,
धरलै कामण धीर ||२६३||
नमी में कांसी के बर्तनों पर नील प्रकट होने लगी है , तालाबों का जल भी गर्म है व रात के बादल सुबह तक विद्यमान है | हे पत्नी ! धैर्य रखो, ये वर्षा के लक्षण है | अत: वर्षा अवश्य आएगी |
सारस गण असमान |
दौड़े बादल पछिम दिस,
बहसी जल घमसान ||२६४||
सर्प पेड़ पर चढ़ जाते है व सारस भी बार-बार उड़ते है | पश्चिम दिशा की और से बादल दौड़े आ रहे है | अत:जबरदस्त बारिश होगी |
चहुँ दिस मोटो चाव |
पंखी नाचै, नर हंसे,
खेलण लागा दाव ||२६५||
प्रचुर जलवृष्टि करते बादलों को आया देखकर चतुर्दिक उल्लास छा गया है | पक्षी नाचने लगे है तथा मनुष्य हर्षित हो क्रीड़ा करने लगे है |
हरसै भूतल जीव |
सरसै जंगल झाड़ सह,
तरसै कामण पीव ||२६६||
जब बादली रिमझिम बरसाती है तो भूतल के सभी जीव हर्षित हो जाते है | जंगल के सभी पेड़ हरे-भरे हो जाते है तथा कमनियां प्रिय-मिलन के लिए व्याकुल हो उठती है |
बीजल बिच मुसकाय |
रजनी पर दो चीर वा,
साँची बात बताय ||२६७||
पवन के झकझोरने से बादली के बीच बिजली मुस्कराने लगी है | एसा प्रतीत होता है मानो रात्री के परदे को चीरकर वह उसके मन की बात बता रही है |
हाड़ी रानी और उसकी सैनाणी ( निशानी )|
मेरी शेखावाटी |




वर्षा का सुन्दर विवरण।
कांसी लीलो रंग करयो,
नाड़ी तातो नीर |
बादल बासी रात रा,
धरलै कामण धीर ||२६.....केवल कांसी के बर्तन ही नहीं वरन पीतल के बर्तन पर भी वर्षा के आगमन के चिन्ह दिखाई दे जाते है | सुंदर पोस्ट हेतु आभार |