नागौर जिले के मकराना पंचायत समिति के इटावा गांव के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता,लेखक और जोगसंजोग.कॉम के मोडरेटर ठाकुर मगसिंह जी राठौड़ की २२ वर्षीय पुत्री राज्यश्री राठौड़ को राजस्थान की पहली महिला पायलट बनने का गौरव हासिल हुआ है | एक मध्यमवर्गीय परिवार से सम्बन्ध रखने व गच्छीपुरा जैसे छोटे गांव से शिक्षा की शुरुआत करने वाली राज्यश्री राठौड़ आजकल एजिमाला स्थित इंडियन नेवल एकेडमी में असिस्टेंट कमान्डेंट पायलट डिफेन्स का प्रशिक्षण ले रही है |
अमेरिका स्थित फ़्लाइंग स्कूल एयर-डी से फलाइंग का प्रशिक्षण लेने के बाद राज्यश्री ने देश की सेवा करने के जज्बे के चलते प्राइवेट एयरलाइन्स में ऊँची आमदनी वाली नौकरी करने के बजाय इंडियन कोस्ट गार्ड चुना | अपनी मेहनत और लगन से अपने बचपन के सपनों की ऊँची हसरत पूरी कर कामयाबी की ऊँचाइयाँ छूने वाली राज्यश्री राठौड़ को हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाएँ | सुश्री राज्यश्री राठौड़ उन राजपूत लड़कियों की भी प्रेरणाश्रोत बनेगी जो अपनी जिन्दगी में कुछ खास करके ऊँचाइयाँ छूना चाहती है | राज्यश्री ने यह भी साबित कर दिखाया कि यदि प्रतिभा हो तो शिक्षा गांव में लें या शहर में कोई फर्क नहीं पड़ता |


ग्लोबल होता राजस्थानी साफा |
ब्लोगिंग के दुश्मन चार इनसे बचना मुश्किल यार
असिस्टेंट कमान्डेंट राज्यश्री राठौड़ :राजस्थान की पहली महिला पायलट
Ratan singh shekhawat, Aug 2, 2010
Labels:
Idol,
News,
राजपूत नारियां,
समाचार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




Great Job. She may be a role model for young rajput girls.I appreciate her family for supporting her and i expect same from other rajput families.
राज्यश्री राठौड़ उन सभी लड़कियों की प्रेरणाश्रोत बनेगी जो अपनी जिन्दगी में कुछ खास करके ऊँचाइयाँ छूना चाहती है..
हम सब को इन पर गर्व है ...
अच्छा है कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। दुनिया की आधी आबादी सशक्त हो,तभी स्त्री-पुरुष का भेद मिटेगा।
राज्यश्री राठौड़ छोटे कस्बों से आई लड़कियों के प्रेरणास्त्रोत है ...
बहुत बधाई ...!
असिस्टेंट कमान्डेंट राज्यश्री राठौड़ को बधाई और शुभकामनाएं ,आशा है सेना के साथ-साथ हर वर्ग के महिलाओं के मान सम्मान के लिए राज्यश्री जी निडरता से हरसंभव प्रयास करेंगी ,क्योकि आज महिलाओं का सम्मान हर जगह असुरक्षित है जिसे सुरक्षित करने की जरूरत है ...
wa baisha bahut khushi ki baat hai ek chhota se gram se pad lek kar rajasthan ke rajputo ko naam roshan kiya hai bahut bahut mubarak ho aapko and god bless you rajishree rathore ok i m dalip singh rathore frm jaipur vaishali nagar
श्रीमान जी सबसे पहले मैं राज्य श्री राठौड़ को लाख लाख बधाईया प्रेषित करता हूं। और बाद में उनके माता पिता को प्रणाम करते हुए बधाईया देना चहुंगा। कि उन्होने एसी बेटी को जन्म दिया जिसने हमारे राज्य का देश में नाम रोशन कर दिया और इन सभी की जानकारी देने के लिए मैं श्रीमान जी आपको भी धन्यवाद देता हूं।
और राज्यश्री राठौड़ से आशा करता हू। कि वो इसी तरह हमारे देश का नाम भी विश्व में रोशन करती नये कीर्तिमान स्थापित करें इन्ही शुभकामनाओं के साथ
कामयाबी की ऊँचाइयाँ छूने वाली राज्यश्री राठौड़ को हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाएँ |
रामराम.
राज्यश्री राठौड़ के परिचय के लिए आभार. उन्हें अनेक बधाईयाँ एवं शुभकामनाएँ.
Very Very great Achivement for Specially Fr Rajput Society.
Keep it up with poweful confidence.
BEST OF LUCK..........
राज्यश्री राठौड़ को हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाएँ |
Great achivement,best luck for future.