-->

Apr 13, 2011

"अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय राजपूत संघ " की ओरसे अहमदाबाद में सामूहिक विवाह .......!

कल १२ अप्रैल के शुभ अवसर पर  अहमदाबाद के निरांत चौकड़ी के पास "अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय राजपूत संघ " की ओरसे सामूहिक विवाह का आयोजन संपन्न हुवा...! विशाल मंडप में ...वैदिक मंत्रनाओं के तथा मुख्य अतिथि के आशीष के साथ १० जोड़े विवाह के बंधन में जुड़ गए..! दूधेश्वर शक्तिपीठ के महंत तथा "अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय राजपूत संघ " के संरक्षक श्री महंत नारायण गिरी जी स्वामी महाराज, भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्रमुख महंत ,"अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय राजपूत संघ " के राष्ट्रीय प्रचारक स्वामी शान्तं मोक्षं गिरी तथा कुंवर जितेन्द्रसिंह चौहान, राष्ट्रीय कोशाध्यक्ष श्री बलरामसिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जयपालसिंह गिरासे, राष्ट्रीय महासचिव श्री रत्नदीप सिसोदिया, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाषसिंह राजपूत, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री महेशसिंह कुशवाह, श्री रामप्रतापसिंह चौहान, श्री साहबसिंह सेंगर ,श्रीमती संतोष सिसोदिया, अहमदाबाद नगराध्यक्ष श्रीमती पुनमसिंह नगर, अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नागरिक, वधु-वर पक्ष के रिश्तेदार, भोलासिंह चौहान, कमलसिंह तोमर,श्रीमती रीता सिंह, राष्ट्रीय प्रचारक श्री राजकुमारसिंह गहरवार, श्री राजेन्द्रसिंह गौर, श्री आर.पि.बडगुजर,आर.ए.सिंह, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री भवानीसिंह शेखावत ,भूमसिंह देवड़ा आदि एवं स्थानिक कार्यकर्ता उपस्थित थे! प्रारंभ में सजी गाड़ियों में वर-वधु की बारात कुलदेवी दर्शन के लिए गयी! वहा से बारात मंडप में उपस्थित हुई.! विवाह समारोह का विधिवत उदघाटन हुवा.....विवाह संस्कार के बाद राजपुताना कलेंडर का विमोचन एवोम अथिति सन्मान का आयोजन किया गया! इस समय कुंवर जयपालसिंह गिरासे, कुवर जितेन्द्रसिंह चौहान ने उपस्थित जन-समुदाय को मार्गदर्शन किया! श्री महंत नारायण गिरिजी महाराज ने समस्त नव-परिणित जोड़ों को अपने आशीर्वाद प्रदान किये! संघटन की ओरसे इस विवाह में सम्मिलित हर जोड़े को संसार के लिए उपयुक्त सामुग्री जैसे कपाट,बर्तन,मंगलसूत्र,साड़ी,कपडे आदि उपहार में दिए गए! समारोह के बाद सभी उपस्थित समुदाय के लिए भोजन की सुन्दर व्यवस्था की गयी थी! गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष श्री महेश सिंह कुशवाह ने कार्यक्रम का सञ्चालन किया!

Share this:

Related Posts
Disqus Comments