-->

Jul 7, 2013

गुमला-यहां थी नागवंशी राजाओं की हुकूमत

झारखंड की राजधानी रांची से सटा गुमला जिला। अदभुत प्राकृतिक छटा, धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक धरोहर, कल कल बहती नदी की धारा, सुंदर पत्थर, घने जंगल और शांत वातावरण, यही पहचान है हीरादह का, जो पर्यटकों को प्रत्येक नववर्ष पर बुला रही है।
यह धार्मिक व पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात है। नववर्ष में यहां झारखंड सहित छत्तीसगढ़, उड़ीसा व बिहार के सैलानी आते हैं। इसका नामकरण नदी से हीरा मिलने के कारण हीरादह पड़ा। यहां नागवंशी राजाओं का गढ़ हुआ करता था। 150 मीटर गहरा व 12 फीट का कुंड कई मायने में महत्वपूर्ण है। जिस कुंड से हीरा निकलता था, वह धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है। आसपास गांव के लोग आज भी अपने आपको नागवंशी के वंशज मानते हैं।

Share this:

Related Posts
Disqus Comments